12 लाख रुपए की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Shivpuri Crime News : देश-प्रदेश में ड्रग्स का काला कारोबार तेजी से अपने पांव पसार रहा है, वहीं प्रदेश में नशे के कारोबार पर पुलिस द्वारा शिकंजा कसते हुए लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की देहात थाना पुलिस ने मंगलवार को 57 ग्राम स्मैक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ककरवाया कट फोरलाइन हाईवे पर एक संदिग्ध को पकड़ा था। तलाशी के दौरान उससे 57 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि रावत पिता परमाल सिंह रावत बताया। वह कोलारस थाना क्षेत्र के भटऊआ गांव का रहने वाला है।

जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्तमान में शिवपुरी शहर की न्यू सरस्वती कालॉनी में रह रहा था। कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा।

शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews