Shivpuri News: खुलेआम रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो वायरल, अधिकारियों ने कही जांच की बात

MP News

शिवपुरी, शिवम पांडेय। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि मायापुर थाने में पदस्थ एएसआई प्रताप सिंह गुर्जर का पैसा लेते एक वीडियो फेसबुक पर वायरल किया गया है।

इस वीडियो में यह दावा किया गया है कि थाना मायापुर के SI प्रताप सिंह गुर्जर द्वारा 10 हजार की रिश्वत ली गई है। हालांकि रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद जब यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने वीडियो की जांच की बात कही है।

Read More: Bhopal Crime News: दसवीं की छात्रा हुई छेड़छाड़ का शिकार, अश्लील कमेंट करता था मनचला

बता दें कि इस वीडियो में ऐसा ही प्रताप सिंह गुर्जर दो व्यक्तियों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमें 1 दिन की बात कर रहे हैं वही वीडियो में SI गुज्जर कह रहे हैं कि मैंने तुम लोगों की मदद की और तुम लोगों पर भरोसा किया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews