MP Transfer : पुलिस विभाग में निरीक्षक व कार्यवाहक निरीक्षक के हुए तबादले, यहां देखें नवीन पदस्थापना

transfer

MP Police Transfer : मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों के तबादलों का दौर जारी है। वहीं पुलिस विभाग (MP Police Department) में लगातार फेरबदल किया जा रहा है। बुधवार (12 अप्रैल 2023) को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक द्वारा सूची जारी की गई। जिसमें निरीक्षक व कार्यवाहक निरीक्षक के स्थानांतरण (Transfer) किए गए। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने ने बड़ा फेर बदल करते हुए बुधवार की रात तीन निरीक्षक इधर से उधर किये है।

निरीक्षक व कार्यवाहक निरीक्षक के नाम इस प्रकार है।

>> निरीक्षक धनेन्द्र सिंह भदौरिया को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी खनियाधाना में पदस्थ किया गया है।
>> कार्यवाहक निरीक्षक सुरेशचंद्र शर्मा थाना प्रभारी खनियाधाना से थाना प्रभारी बदरवास में पदस्थ किया गया है।
>> कार्यवाहक निरीक्षक अनिल भरद्वाज थाना प्रभारी बदरवास से पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया है।

यहाँ देखे सूची

शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews