अस्पताल में शराब पीने से रोकने पर नर्सिंग ऑफिसर के साथ मारपीट, शिवपुरी पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिवपुरी में जिला अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर के साथ गाली गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में शराब का सेवन कर रहे हैं एक व्यक्ति ने ये सब किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।
shivpuri

शिवपुरी जिला अस्पताल से नर्सिंग ऑफिसर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां कुछ लोगों को अस्पताल में शराब पीने से मना करने पर वो ऑफिसर के साथ गाली गलौज करने लगे और फिर मारपीट पर उतारू हो गए। नर्सिंग ऑफिसर के बेहोश होने पर अस्पताल के दूसरे साथियों ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया।

यह मामला 9 अगस्त की शाम का है जब जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर पदस्थ 29 वर्षीय धर्मेंद्र धाकड़ अपनी ड्यूटी पर थे। उन्होंने दवाई वितरण कक्ष के पास एक व्यक्ति को शराब पीते को दिखा और उसे ऐसा करने से मना किया। उसी के बाद ये घटना हुई।

नर्सिंग ऑफिसर संग मारपीट

नर्सिंग ऑफिसर के मुताबिक वह सेंट्रल स्टोर से दवाई लेकर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा की दवाई वितरण कक्ष के पास धारा सिंह नाम का एक व्यक्ति शराब पी रहा है। धर्मेंद्र ने उसे अस्पताल परिसर में शराब पीने से मना किया। इस पर व्यक्ति ने गाली गलौज शुरू कर दी। नर्सिंग ऑफिसर ने जब गाली देने से मना किया तो व्यक्ति ने मारपीट करना शुरू कर दी।

अस्पताल में भर्ती नर्सिंग ऑफिसर

व्यक्ति द्वारा मारपीट करने के दौरान नर्सिंग ऑफिसर धर्मेंद्र बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें संभाला और इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। यहां होश आने के बाद उन्होंने अपने स्टाफ शिवराज सिंह राजपूत और देवेंद्र सिंह धाकड़ के साथ कोतवाली थाने में घटना की शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोतवाली थाना पुलिस ने धर्मेंद्र धाकड़ की शिकायत के आधार पर धारा सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 ए , 121 (1) और 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया है। यह गाली गलौज, मारपीट, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने से संबंधित प्रावधानों से जुड़ी धारा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews