Shivpuri News : नव वर्ष में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्त, ड्राइवर पर मामला दर्ज

Shivpuri News : नव वर्ष में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्त, ड्राइवर पर मामला दर्ज

Shivpuri News : अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए लगातार मुख्यमंत्री अधिकारियों को निर्देश दे रहे है बावजूद इसके खनिज विभाग अवैध खनन रोकने में नाकाम साबित हो रहा था।यही वजह है कि अब अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए पुलिस सड़को पर उतर आई है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से आ रहा है जहाँ आम ओर लोग नव वर्ष के आगाज में जुटे थे। वहीं बदरवास थाना क्षेत्र में रेत माफिया अवैध रूप से सिंध नदी से रेत निकालने में जुटे थे। बदरवास थाना पुलिस ने सिंध नदी किनारे से रात 12 बजे अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए।

यह है मामला

बदरवास पुलिस जानकरी देते हुए बताया कि नव वर्ष में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रात में पुलिस वैन से गश्ती करवाई जा रही थी। इसी दौरान मुखविर से सूचना मिली थी कि बूढ़ाडोंगर गांव के पास सिंध नदी किनारे कुछ लोग रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। मौके पर पुलिस दल ने पहुंचाकर जांच करवाई तो सिंध नदी के घाट से एक रेत से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को रात्रि 12 बजे पकड़ा। ड्राइवर से पूछताछ की तो ड्रायवर ने अपना नाम धर्मवीर यादव (32) बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्ती की कार्रवाई की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews