शिवपुरी में मंदिर में कथित अभद्रता पर बवाल, हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम

शिवपुरी के मंदिर में मूर्ति के साथ की गई कथित अभद्रता के विरोध में हिंदू संगठन के लोगों ने चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है। इसके बाद भी प्रदर्शकारी अपनी कुछ मांगों को लेकर पोहरी चौराहे पर डटे रहे।
Shivpuri

शिवपुरी के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में शिव मंदिर में भगवान की मूर्ति के साथ की गई कथित अभद्रता के विरोध में हिंदू संगठनों ने चक्काजाम कर दिया। पोहरी चौराहा पर लगभग आधे घंटे तक चक्काजाम की स्थिति देखने को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश दी।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था कि लोगों की धार्मिक भावना आहत हुई है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

क्या है मामला

बता दें कि पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि एक वीडियो सामने आया था जिसमें सोनू जाटव निवासी कुंवरपुर पर शिव मंदिर में बैठकर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को गाली गलौज कर रहा था और मूर्ति पर झाड़ू मार रहा था। शिकायत में कहा गया था कि इस कृत्य से हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंची है।

जमकर हुआ प्रदर्शन

इस मामले को लेकर हिंदू संगठन के लोग एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपना चाहा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में एसपी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि सोनू जाटव को जिला बदर कर उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। इसी को लेकर पोहरी चौराहे पर बैरिकेड लगाकर सड़क जाम कर दी गई। जिससे राहगीर परेशान होते दिखाई दिए।

पुलिस ने की कार्रवाई

चक्काजाम की सूचना मिलने पर एसडीओपी सचिन कुमार धुर्वे और कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ पहले ही प्रकरण दर्ज कर लिया लिया है। उसे गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया था जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में शिवपुरी एसडीओपी सचिन कुमार धुर्वे ने कहा कि ‘यह लोग मूर्ति की पुनर्स्थापना करवाने की मांग कर रहे हैं जिसे लेकर जाम किया गया है। यह लोग अपनी मांग लिख कर देंगे तो उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा जाएगा।’

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews