शिवपुरी: इंटरनेट पर देखा वीडियो , प्रयास किया तो शरीर से चिपकने लगे चम्मच से लेकर रिंच-पाना

शिवपुरी

शिवपुरी, मोनू प्रधान। शिवपुरी से अजीबो-गरीब घटना सामने आ रही है। कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) को लेकर कई गैरमामूली दावे सामने आ रहे हैं। कुछ लोगों  का कहना है कि उनको वेक्सीन लगवाने के बाद उनके शरीर में चुंबकीय शक्ति (magnetic power) पैदा हो रही है। उन लोगों के शरीर में चम्मच (spoon) से लेके चमचा तक चिपक रहा है। अब मध्यप्रदेश के शिवपुरी (shivpuri) में एक व्यक्ति ने दावा किया कि वैक्सीन की पहली डोज़ लेने के बाद उसके शरीर में चुंबकीय शक्ति आ गई है। चम्मच, सिक्के और रिंच-पाना धातु की बनी चीजें उसके शरीर से चिपकने लगी हैं।

यह भी पढ़ें… कोरोना प्रभावितों की जयवर्धन सिंह ने की मदद, स्वेच्छानुदान निधि से 132 हितग्राहियों को दिए साढ़े सात लाख रुपए

शिवपुरी के रहने वाले 49 साल के सरवन लाल धाकड़ पेशे से किसान है। सरवन लाल धाकड़ के मुताबिक उन्होंने 22 अप्रैल को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई थी जिसके बाद इंटरनेट पर वैक्सीन लेने के बाद शरीर में लोहे की चीजें चिपकने की खबरें देखीं थीं। यही देखने के बाद उन्होंने शरीर पर स्टील की चीजें रख कर आजमाने के बारे में सोचा और जैसे ही उनके शरीर पर लोहे की चीजें रखीं गईं वो शरीर से चिपकने लगीं।

यह भी पढ़ें… Electricity : बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब ऑनलाइन होंगे आवेदन

जब पहली बार यह घटना हुई तो परिवार को लगा कि शायद पसीने या नमी की वजह से ऐसा हो रहा है इसके बाद सरवन लाल धाकड़ को नहलाया गया, लेकिन उसके बाद भी लोहे की चीजें उनके शरीर से चिपकती रहीं।

बाइट – सरवन सिंह धाकड़

[dgv_vimeo_video id=”562707990″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews