अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, एडसीएम को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी के करैरा में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंची। उन्हों ज्ञापन सौंप कर अपनी परेशानी बताई।
Shivpuri

शिवपुरी के करैरा में महिलाओं को अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए देखा गया। ढूमधना गांव की ये महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंची और प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का कहना है कि गांव में अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे माहौल खराब हो रहा है।

अवैध शराब के खिलाफ प्रदर्शन

प्रदर्शन के लिए पहुंची महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में दो जगह पर अवैध शराब की बिक्री चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस और आबकारी विभाग को यहां कार्रवाई करनी चाहिए। महिलाओं ने बताया कि गांव में दो जगह शराब की बिक्री चल रही है, जिससे उनके घर का माहौल खराब हो रहा है। मजदूरी करने वाले पुरुष अपनी कमाई शराब में खर्च कर देते हैं ऐसे में परिवारों की आर्थिक स्थिति पर असर हो रहा है।

कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन करने पहुंची महिलाओं ने प्रशासन से ये मांग की है कि आबकारी विभाग को भेज कर गांव में दोनों जगह जाकर जांच करवाई जाए और अगर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है तो कार्रवाई की जाए। गांव में अवश्यक शराब की बिक्री पर किसी तरह से रोक लगाने की मांग की जा रही है।

बच्चों की पढ़ाई पर प्रभाव

एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जिस रास्ते पर लोग शराब पीने के लिए जमावड़ा लगाए रहते हैं। वो बच्चों के स्कूल आने जाने का रास्ता है। बच्चे जब वहां से निकलते हैं तो गाली गलौज और बत्तमीजी करते हुए लोगों को देखते हैं। इससे बच्चों के ऊपर भी प्रभाव पड़ रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews