शिवपुरी: उफनती नदी के बीच पुलिया पार करना युवक को पड़ा भारी, बाइक समेत बहा

शिवपुरी में तेज बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। ऐसे में पुलिया पार करने की कोशिश कर रहा एक बाइक सवार नदी में बह गया। वहीं दूसरे बाइक सवारों को ग्रामीणों ने बचाया।
Shivpuri

शिवपुरी में इन दिनों तेज बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। इस बारिश की वजह से नदी नाले लगातार उफान पर चल रहे हैं। इसी कड़ी में से रन्नौद थाना क्षेत्र में पिछोर मार्ग पर बनी पुलिया पर जमकर बहाव देखने को मिला। दरअसल, यहां मुतलेड़ी नदी तूफान पर है जिस वजह से पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा है।

नदी के उफान पर होने की वजह से पानी का बहाव काफी तेज है। हालांकि, इसके बावजूद भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही पुलिया से निकल रहे बाइक सवार के साथ हादसा देखने को मिला। उफनते पानी के बीच उसका बैलेंस बिगड़ा और वो बाइक सहित नदी में बह गया।

बाइक सहित बहा युवक

पुलिया पार करते समय एक युवक अपनी बाइक को बचाने के चक्कर में नदी में बह गया। कुछ दूर तक बहने के बाद वो सुरक्षित बाहर आ गया लेकिन उसकी बाइक नदी में डूब गई है। यह बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन युवक सवार थे जो पुलिया पार करने की कोशिश कर रहे थे। बहाव के कारण बैलेंस बिगड़ा और ये बहने लगे। दो युवकों ने तो बाइक छोड़ दी लेकिन एक युवक बाइक के साथ बह गया। हालांकि, उसकी जान बच गई है।

ग्रामीणों ने दूसरे बाइक सवारों को बचाया

ये हादसा होने के बाद एक बाइक पर सवार दो युवकों ने भी उफनती नदी को पार करने की कोशिश की। इन्हें फंसा हुआ देखकर 7 से 8 ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने युवकों की मदद करते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। हादसा होता हुआ देखने के बावजूद भी कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालते हुए दिखाई दिए। जिला प्रशासन द्वारा लगातार जल भराव वाली जगह और उफान पर चल रहे नदी नालों के पास नहीं जाने की अपील की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews