शिवपुरी: कार की छत पर बैठ गरबा इवेंट का प्रचार कर रही थी युवतियां, यातायात पुलिस ने काटा चलान

शिवपुरी में गरबा इवेंट के प्रचार के लिए कार की छत पर युवतियों को बैठाकर घुमाया गया। यातायात पुलिस ने इसे नियमों का उल्लंघन माना है। वाहन चालकों पर चालानी करवाई की गई है।
Shivpuri

शिवपुरी में गरबा कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करना गरबा आयोजकों और वाहन मालिकों को भारी पड़ गया। दरअसल, शहर में होने वाले गरबा इवेंट का प्रचार करने के लिए 20 गाड़ियों पर बालिकाओं और युवतियों को बैठक घुमाया गया था। इसे यातायात नियमों का उल्लंघन माना गया है।

जैसे ही गाड़ी छत पर बैठी युवतियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। यातायात उल्लंघन के इस मामले में छह कारों पर 5-5 हजार के हिसाब से कुल 30000 का जुर्माना लगाया गया है।

कार से किया गरबा प्रचार

यह पूरा मामला गुरुवार की शाम का है। शहर में होने वाले एक गरबा इवेंट के प्रचार के लिए लगभग 20 गाड़ियों पर बालिकाओं और युवतियों को बैठा दिया गया। इन्हें कार की छत पर बैठाकर कस्टम गेट से शहर के प्रमुख मार्गों पर घुमाया गया। इस दौरान ये गाड़ियां कोतवाली थाने के सामने से भी निकली थी। जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तब यातायात पुलिस ने इसे नियमों का उल्लंघन माना।

वाहनों को किया गया ट्रेस

शहर में पहले से ही यातायात नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद भी सड़कों पर गरबा इवेंट के प्रचार के लिए इस तरह का नजारा देखने को मिला। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने तुरंत ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद सभी वाहनों को ट्रेस कर कार्रवाई की गई।

इन पर हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक आनंद गुर्जर, आकाश शर्मा, कमलेश रजक, चेतन भार्गव, संदेश और दिलीप धाकड़ की गाड़ियों पर कार्रवाई की गई है। इन सभी पर पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है। कार्रवाई के दौरान इन वाहन मालिकों ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी है। सभी ने कहा है कि भविष्य में वह इस गलती को दोबारा नहीं दोहराएंगे। यातायात पुलिस ने सभी को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews