
Dance Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों डांस का क्रेज बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि लोग किसी भी जगह चाहे वो पार्टी, शादी समारोह, रेलवे स्टेशन, मंदिर, सड़क, खेत, स्कूल, पार्क कहीं भी अपना हुनर दिखाने में जरा सी भी देर नहीं करते। इसी कड़ी में एक और वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें स्टूडेंट्स को डांस करते देख टीचर्स खुद को नहीं रोक पाईं और जमकर ठूमके लगाए।
सोशल मीडिया पर वायरल
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की है। जहां खनियाधाना जनपद शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाले शासकीय मावि श्रीनगर में एक शिक्षिका स्कूल की कक्षा में छात्र-छात्राओं के साथ गांव में पीतल बरसेगा गाना, बालम थानेदार चलावे जिप्सी पर नाचते हुए दिखाई दी।
[dgv_vimeo_video id=”810836097″]
फेयरवेल पार्टी
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार 18 मार्च को कक्षा 8 के बच्चों की फेयरवेल पार्टी हुई थी। इस वीडियो में स्कूल फंक्शन के दौरान डांस कर रहे बच्चों को देख एक टीचर खुद को रोक नहीं पाईं और वह भी डांस की बीट पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं, जिन्हें ऐसा करते देख हर कोई काफी खुश नजर आ रहा है। ऐसे में यह वीडियो तेजी से यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”810836301″]
अलग प्रकार का जुनून
कोरोना काल के दौरान सोशल मीडिया ने लोगों को अपने हुनर को दिखाने का अच्छा प्लेटफार्म दिया है। डांस करना लोगों के लिए आजकल एक फैशन बन गया है। जिसके लिए उनमें एक अलग प्रकार का जुनून देखने को मिलता है। आजकल लोग अपनी अदाओं से फिल्म स्टार्स को भी मात दे रहे हैं। साथ ही, यह पैसे कमाने का एक अच्छा जरिया भी बनता जा रहा है।
वहीं, सोशल मीडिया पर कब कौन सा वाीडियो वायरल हो जाए, इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर आने वाले रोजाना हजारों कंटेंट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर नहीं खींच पाते हैं।
लोगों ने दिया रिएक्शन
इस वीडियो में स्कूल की एक शिक्षिका भी छात्र-छात्राओं के साथ नाचती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो पर देखने वाले लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि जब इतनी छोटी उम्र में बच्चों को मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी जैसे गानों पर साथ में डांस करने की पाठ पढ़ाया जाएगा तो फिर आगे क्या होगा?
शिवपुरी से शिवम पाण्डेय की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

