केंद्रीय रेल मंत्री ने किया रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का ऑनलाइन शिलान्यास

केंद्रीय रेल मंत्री ने किया रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का ऑनलाइन शिलान्यास

शिवपुरी, शिवम पांडेय। शिवपुरी वासियों के लिए खुशखबरी है। अब उनके शहर का रेलवे स्टेशन बड़े शहरों के रेलवे स्टेशन जैसा दिखाई देगा। सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय (राज्य) मंत्री इस्पात फग्गन सिंह कुलस्ते, जबलपुर सांसद राकेश सिंह व गुना सांसद डॉक्टर केपी यादव द्वारा रेल भवन नई दिल्ली से ऑनलाइन तकनीक के माध्यम से  स्टेशन के नवीनीकरण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में खेल युवा कल्याण मंत्री मप्र शासन यशोधरा राजे सिंधिया, डीआरएम उदय वणकर, कलेक्टर,एसपी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू बाथम मंच पर उपस्थित रहे। यहां 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का शुभारंभ करते हुए वो फहराया गया।

लोकार्पण के अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल जी ने शिवपुरी वासियों को बधाई दी व भविष्य में बेहतर रेल सुविधाएं उन्हें प्राप्त होंगी ऐसा आश्वासन दिया। गुना सांसद डॉक्टर के पी यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैंने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जब जब रेलवे परामर्श दात्री समिति में सदस्य के नाते सुझाव रखे उन्हें सदैव माना गया और क्षेत्र की समस्याओं को हल करने में सहयोग प्रदान किया। ग्वालियर से गुना तक विद्युतीकरण का कार्य संपूर्ण होने की जानकारी दी तथा साथ ही साथ सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा जल्दी इस ट्रैक पर मेमो ट्रेन भी दौड़ेगी ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।

रेल विभाग की योजना के अनुसार प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तार व आधुनिकीकरण,रेलवे स्टेशन भवन का जीर्णोद्धार,स्टेशन पर पीने हेतु स्टैंड, पार्किंग की बाउंड्री वॉल इत्यादि प्रथम श्रेणी व बीआईपी लांच का नवनिर्माण,नया जीआरपी थाना चौकी, सार्वजनिक हॉल का जीर्णोद्धार,स्टेशन के दोनों तरफ दिव्यांगों को आधुनिक रैंप की सुविधा, स्टेशन के प्रवेश पर अत्याधुनिक रोटरी,स्टेशन के दोनों और ग्रीन जोन का विकास व्यवसायिक व यात्रियों के यातायात हेतु प्रथक प्रथक रोड़ों की व्यवस्था सार्वजनिक शौचालय,2 व्हीलर और फोर व्हीलर की पार्किंग व्यवस्था हाइब्रिड पावर सिस्टम व वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम इत्यादि कार्यों का लोकार्पण हुआ है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews