
Shivpuri News : मध्यप्रदेश के शिवपुरी में चंदेरी रोड पर रातों-रात अज्ञात लोगों ने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा को तोड़ डाला, जिसके बाद इलाके में सुबह जमकर हंगामा हुआ। बात पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

सरकारी जमीन पर रखी गई मूर्तियां
दरअसल, विधानसभा की पिछोर तहसील मूर्तियां रखने के मामले में पूरे मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर है। जहां पिछले एक साल में लगभग एक दर्जन के आसपास मूर्तियां विभिन्न महापुरुषों की स्थापित की गई है। बीते 15 दिसंबर को अज्ञात लोगों ने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा को तोड़ दिया। बता दें रात के समय इस रोड़ पर वाहनों का नियमित तौर पर आना-जाना लगा रहता है। वहीं, पास में बिजली के खम्बे भी तोड़ दिए, जिससे वहां बिजली की सप्लाई बंद रहे और अंधेरा बना रहे। आजतक जितनी भी मूर्तिया पूर्व में रखी गई हैं, वह सभी सरकारी जमीन पर ही रखी गयी है। जिन्हें प्रसाशन द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई है और न ही अब तक मूर्तियों को हटवाया गया है।
SDM ने भी किया प्रयास
बता दें इससे पहले भी बाचरोन चौराहे पर रातों-रात बिरंगना अबन्ति बाई की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसका बहुत विरोध प्रदर्शन हुआ था पर आज तक वह प्रतिमा वहीं रखी हुई है। उसे हटाने की किसी भी अधिकारी की हिम्मत नहीं हुई। बता दें SDM काजल जावला ने भी एक प्रयास किया था लेकिन वो सफल नहीं हो सकी। इसके अलावा, कुछ महीने पहले ही बरेला तिराहे पर रात के अंधेरे में क्रान्तिबीर मंगल पांडेय की प्रतिमा रख दी गई। जिसे प्रशासन भी नहीं हटवा पाया। वहीं, बरबट पूरा में नए मेला ग्राउंड की पहाड़ी पर भी भगवान बुद्ध की एक प्रतिमा रख दी गई थी।
शिवपुरी से शिवम पाण्डेय की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

