तेज बहाव में रपटा पार कर रहे युवक बाइक सहित फिसले, ऐसे बची जान, देखिये वीडियो

तेज बहाव में रपटा पार कर रहे युवक बाइक सहित फिसले, ऐसे बची जान, देखिये वीडियो

शिवपुरी, डेस्क रिपोर्ट

प्रदेश भर में हो रही बारिश से नदी, नाले उफान पर है| ऐसे में अनेकों घटनाएं भी सामने आ रही है| जहां लोग अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बहाव में वाहन निकाल रहे हैं| मामला शिवपुरी जिले है, जहां रपटा पार कर रहे बाइक सवार बाइक सहित फिसल गए| ग्रामीणों की सहायता से बाइक सवारों को बचाया गया|

जानकारी के मुताबिक जिले के करेरा जनपद अंतर्गत ग्राम सलैया में इन दिनों पानी रपटे के ऊपर बह रहा है| इस रपटे पर अपनी जान जोखिम में डालकर ग्रामीण रपटा पार कर रहे। ऐसे में दो युवक रपटे में से अपनी बाइक पार कर रहे थे कि तभी युवक बाइक समेत फिसल गए। हालांकि उन युवकों को ग्रामीणों की सहायता से सुरक्षित रपटे से बाहर निकाल लिया गया।

शिवपुरी जिले में इन दिनों भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है, तो वहीं कई क्षेत्रों से संपर्क भी टूट चुका है। नदी नाले उफान पर होने के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews