राज्य-केंद्र सरकार नहीं दे रही जनता पर ध्यान, प्रदेश में फिर से सत्ते में आएगी कांग्रेस-अजय सिंह

राज्य-केंद्र सरकार नहीं दे रही जनता पर ध्यान, प्रदेश में फिर से सत्ते में आएगी कांग्रेस-अजय सिंह

सीधी, पंकज सिंह। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने अपने सीधी प्रवास के दौरान अपने ग्रह ग्राम शिवराजपुर में आम जनता पार्टी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं से मुलाकात की। इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस पार्टी फिर से सभी सीटों पर विजयी प्राप्त कर सरकार बनायेगी। साथ ही अधूरे पड़े काम पुनः शुरू किए जाएंगे। वर्तमान में ना तो प्रदेश की शिवराज सरकार और ना ही केंद्र की मोदी सरकार जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान दे रही है। महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि आम आदमी का जीवन दुश्वार हो गया है। पेट्रोल-डीजल पर प्रदेश सरकार को टैक्स कम करना चाहिए लेकिन वह बढ़ता ही जा रहा है और उसकी वजह से महंगाई भी बढ़ रही है। लाखों प्रवासी मजदूर कोरोना काल में वापस अपने घरों को लौटे, लेकिन उनको देखने वाला कोई नहीं है कि किस हाल में वो जी रहे हैं।

मीडिया द्वारा गरीब जनता को सड़ा गला अनाज वितरित किए जाने के मुद्दे पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस मुद्दे को जब मेरे द्वारा उठाया गया और सीबीआई जांच की मांग की गई तो शिवराज सरकार उच्च स्तरीय जांच के स्थान पर खानापूरी कर रहे हैं । अरबों रुपए का घोटाला किया गया है और दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई असंतोष नहीं है । यह स्वाभाविक है कि जब चुनाव के दौरान पार्टी किसी को उम्मीदवार घोषित करती है तो उस सीट के लिए कई उम्मीदवार रहते हैं । लेकिन उम्मीदवार घोषित होने के बाद सभी मिलकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते हैं। वही बीजेपी में जरूर असंतोष है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्री ही उनकी बात नहीं सुनते हैं, वहीं जो पार्टी के दो-चार बड़े नेता हैं उनमें आपसी खींचतान बनी रहती है ।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे प्रमुख रूप से उपस्थित कांग्रेसी नेताओं में पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ज्ञान सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान,जिला कांग्रेस केमटी सिंगरौली अध्यक्ष शहर अरविंद सिंह,नीरज सिंह रीवा,राजेश सिंह,दयाशंकर पांडेय, कुमुदनी सिंह, रंजना मिश्रा, आंनद सिंह शेर,विनोद मिश्रा, नवीन सिंह, आदि उपस्थित रहे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews