
Sidhi News : इस धरती पर एक-से-बढ़कर-एक लोग रहते हैं, जो तरह-तरह की बातों के लिए चर्चा का विषय बने रहते हैं। अक्सर खबरों के माध्यम से आपने बहुत सी खबरें ऐसी सुनी होगी जो अपने आप में काफी ज्यादा हैरान कर देने वाली होती है। इसका एक ताजा मामला मध्य प्रदेश से सामने आ रहा है, जहां एक व्यक्ति ने अपने प्यारे डॉग को ढूंढने वाले व्यक्ति को इनाम देने का फैसला किया है।
दरअसल, मामला सीधी जिले के टमसर का है। जब केपी सिंह का गोल्डन रिट्रीवर नस्ल का डॉग लापता हो गया है। काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिला, जिससे निराशा और हताश होकर डॉग मालिक ने इसे ढूंढने वाले को ₹5000 इनाम देने की घोषणा की है।
मालिक ने दिया आवेदन
मामला शुक्रवार का है, जब डॉग मालिक ने थाने पहुंचकर आवेदन दिया। जिसमें उसने बताया कि मैनें प्यार से डॉग का नाम स्काई रखा था, जिसे 2 साल पहले मैं जबलपुर से 1 लाख में खरीदा था, लेकिन 13 नवंबर की सुबह का अचानक भोंकते हुए बाहर गया और तब से वह वापस नहीं लौटा है। लगभग तीन दिन तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, इसलिए उन्होंने पुलिस से डॉग को तलाश करने की अपील की है।
डॉग की तलाश जारी
वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए केपी सिंह के घर पहुंची और परिजनों से सवाल पूछे। थाना प्रभारी कुसमी भूपेश बैस का कहना है कि वह स्काई डॉग की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा, डॉग मालिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर उसे ढूंढने की अपील की है और इनाम देने की भी घोषणा की है। फिलहाल, इलाके के लोग स्काई डॉग को ढूंढने में लग गए हैं। साथ ही लगातार स्काई की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहे हैं। फिलहाल, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

