Sidhi Accident News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें कुल 13 लोग सवार थे। जिनमें से 6 यात्री को गंभीर चोटें आई है। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उनका उपचार जारी है।
कैसे हुआ हादसा?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो भवरहा तिराहा से सीधी शहर की ओर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में कोठार गांव के पास बीच सड़क पर सुअर टहल रहा था। जिसे बचाने की स्थिति में ऑटो अनियंत्रित हो गया और आगे जाकर पलट गया। बता दें कि ऑटो में क्षमता से अधिक की संख्या में यात्री को बैठाया गया था।
ये भी पढ़ें
1सीधी में भीषण सड़क हादसा, बस और कार की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत, बच्ची गंभीर रूप से घायल
2अस्पताल के गायनी OT को बनाया निशाना, देर रात बदमाशों ने मचाया उत्पात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
3सीधी में सड़क को लेकर सियासी संग्राम, 5 किमी सड़क के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन, भाजपा-कांग्रेस पर निशाना
4सीधी अस्पताल में बदहाल व्यवस्था, ब्लीडिंग से जूझती रही महिला, स्ट्रेचर के लिए परेशान हुए परिजन
घायलों के नाम क्या है?
पुलिस के मुताबिक, घायलों के नाम यह हैं।
- सनी निवासी पिपरोहर, उम्र 18
- चंद्रभान राम निवासी भमरहा, उम्र 70
- शकुंतला निवासी चितरंगी, उम्र 45
- रामवती निवासी चितरंगी, उम्र 65
- मुकेश निवासी पिपरोहर, उम्र 33
- आशीष निवासी पिपरोहर, उम्र 21
