सीधी में सोन घड़ियाल संरक्षण को लेकर साइकिल रैली का आयोजन, लोगों को किया गया जागरूक

सीधी में सोन घड़ियाल संरक्षण को लेकर साइकिल रैली का आयोजन, लोगों को किया गया जागरूक

Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आज ऋषिकेश फाउंडेशन की बाल शाखा मोगली पलटन द्वारा सोन घड़ियाल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जो गांधी चौराहा से शुरू हुई और अस्पताल चौराहा, कलेक्ट्रेट, गांधी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, स्टेडियम होते हुए वापस गांधी चौराहा पहुंची। इस रैली के माध्यम से लोगों को सोन घड़ियाल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

बनी लंबी कतार

रैली में साइकिल की लगभग एक किलोमीटर लंबी कतार बनी। इस दौरान लोगों को सोन घड़ियाल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही “मैं भी मोगली” के नारे लगाए गए। वहीं, पलटन ने बताया कि मंगोली का संदेश है कि मानव का नदी, पहाड़, जंगल, मिट्टी, अनाज के साथ पारिवारिक रिश्ता बनाना चाहिए क्योंकि यह हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। इसलिए आज मोगली पलटन सड़क पर उतरी थी।

प्रदूषणमुक्त थी रैली

बता दें कि यह रैली प्रदूषणमुक्त थी, जिसमें ई-रिक्शा का उपयोग साउंड बॉक्स रखने के लिए किया गया था जो कि पर्यावरण के लिए अधिक फ्रेंडली वाहन होता है। ई-रिक्शा विद्युत शक्ति से चलने वाले वाहनों में से एक होता है, जो बिना प्रदूषण उत्पन्न किए लोगों के उपयोग में आता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews