
Sidhi News : सीधी जिले के नहर में युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। साथ ही, मामले की जांच में जुट गई है।
कुड़िया का मामला
दरअसल, मामला सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र कुड़िया का है। जहां 18 साल की युवती बकरी चराने के लिए जंगल की तरफ गई थी। इस दौरान उसको प्यास लगी। जिसके कारण वो नहर में पानी पीने के उतरी तभी उसका पैर फिसल गया, जिससे वो पानी में बह गई और दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई।
लोगों में दिखा आक्रोश
ग्रामीणों ने बताया कि लड़की का नाम रवीना खान है। जब उसकी लाश पानी तैरता हुआ नजर आया तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन पुलसि दो घंटे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। जिसके कारण परिजन समेत लोगों में काफी ज्यादा आक्रोश देखने को मिला है।
परिजनों का रो- रो कर बूरा हाल
वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, हादसे के बाद परिजनों का रो- रो कर बूरा हाल हो गया है। साथ ही, पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

