Sidhi News: लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती की मौत, पुलिस ने साथ रह रहे युवक को किया गिरफ्तार

Sidhi News: लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती की मौत, पुलिस ने साथ रह रहे युवक को किया गिरफ्तार

Sidhi News : सीधी जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और साथ में रहने वाले युवक को संदेही मानकर उससे पुछताछ कर रही है।

उड़ैसा का मामला

दरअसल, मामला मझौली थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पथरौला अंतर्गत ग्राम उड़ैसा का है। जब मृतका श्यामकली सिंह गोंड़ अपने प्रेमी इंद्रपाल सिंह गोंड़ के साथ काफी समय से रह रही थी जो एक महीना पहले अपने मायके गई हुई थी और तीन दिन पहले ही वापस आई थी। जिसके बाद दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो गया।

जांच शुरू

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रपाल श्यामकली के साथ मारपीट भी करता था। पहली दृष्टि से महिला की मौत गला घोटने से हुई है जबकि शरीर पर चोट के निशान है। फिलहाल, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews