Sidhi News: पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 8 बोरी कोरेक्स सिरप की जब्त, पढ़ें पूरी खबर

Sidhi News: पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 8 बोरी कोरेक्स सिरप की जब्त, पढ़ें पूरी खबर

Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, पुलिस प्रदेशभर में अवैध कारोबार, असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में जमोड़ी पुलिस ने अवैध नशीली सिरप जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 44 हजार रुपए बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

8 नग बोरियां से मिली 960 शीशियां

जमोड़ी थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि, घटना पड़खुरी गांव की है। जिसमें संतपहरी टोला में अज्ञात लोगों ने बोरियों में अवैध कोरेक्स सिरप रखें थे, जिसे बेचने की तैयारी थी। दबिश के दौरान पुलिस को 8 नग बोरियां मिली है। सभी बोरियों की जांच करने पर 100 एम.एल वाली 120-120 शीशियां, कुल 960 शीशियां मिली है, जिसकी बाजार की कीमत लगभग 1 लाख 44 हजार रुपए है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews