Sidhi News: सीधी में पढ़ाई कर रहे बच्चे को घर से ले गया था तेंदुआ, करीब 18 घंटे बाद जंगल में मिला बच्चे का शव

Sidhi News: सीधी में पढ़ाई कर रहे बच्चे को घर से ले गया था तेंदुआ, करीब 18 घंटे बाद जंगल में मिला बच्चे का शव

Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में पढ़ाई कर रहे एक बच्चे को तेंदुआ उठाकर ले गया था, जिसके करीब 18 घंटे बाद बच्चे का शव बरामद हुआ। दरअसल, मामला कुसमी ब्लॉक के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के वन परिक्षेत्र पोड़ी के गांव गिजोहर का है। जहां 11 साल का एक बच्चा कमल बैगा तीन भाई बहनों के साथ पढ़ाई कर रहा था। तभी बाउंडरी की खिड़की से तेंदुआ भीतर घुस आया और बच्चे को अपने साथ ले गया। यह देखकर भाई- बहन चिल्लाने लगे। जिनकी आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तब बच्चों ने बताया कि कमल को तेंदुआ उठाकर ले जा चुका था।

जंगल में मिला बच्चे का शव

इस घटना के बाद से ही इलाके में अफरा- तफरी मची हुई है। रविवार की सुबह एक बार फिर परिजन बच्चे को खोजने निकले, तब तक वन विभाग की टीम भी आ गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर संजय गांधी टाइगर रिजर्व के जंगल में मिला। जिसके बाद परिजनों ने रविवार शाम को बच्चे का अंतिम संस्कार किया।

सहायता राशि देने का एलान

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मृतक के पिता को वन विभाग की तरफ से 8 लाख की सहायता राशि देने की जानकारी दी। साथ ही, तात्कालिक सहायता राशि ट्राइबल विभाग से 10 हजार रुपए एवं पंचायत से 10 हजार रुपए दिए और खाद्यान्न की व्यवस्था भी दी गई। जिसके बाद वन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हरिओम द्विवेदी ने बताया कि 8 लाख रुपए की सहायता राशि 24 घंटे अंदर पीड़ित के खाते में भेज दी जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews