सीधी में जिला अस्पताल के निजीकरण का विरोध, अनिश्चितकालीन आंदोलन की दी गई चेतावनी

आदिवासी नेता विवेक कोल का कहना है कि प्रशासन द्वारा मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पढ़ें विस्तार से पूरी खबर...
सीधी में जिला अस्पताल के निजीकरण का विरोध, अनिश्चितकालीन आंदोलन की दी गई चेतावनी

Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां सिमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने जिला अस्पताल के निजीकरण का विरोध किया जा रहा था। इसे लेकर पहले भी प्रशासन से बात की जा चुकी है। अगर प्रशासन द्वारा उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है, तो जल्दी ही अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।

अस्पताल निजीकरण का मामला

दरअसल, मामला अस्पताल के निजीकरण का है। जब मेडिकल कॉलेज खोलने के नाम पर जिला अस्पताल को प्राइवेट व्यक्ति के हाथों में दे दिया गया है। यह करवाई पीपीपी मॉडल के तहत की गई है। जिसे रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ना ही कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिसका विरोध प्रदर्शन आज किया गया है।

आंदोलन की चेतावनी

मामले को लेकर टोको रोको ठोको क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। ना ही इसमें किसी प्रकार का कोई सुधार किया जा रहा है। इसलिए भी आंदोलन किया जा रहा है। वहीं, आदिवासी नेता विवेक कोल का कहना है कि प्रशासन द्वारा मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews