सीधी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 7 लोगों पर मामला दर्ज

आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है।फिलहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
loot

Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले से इस वक्त की खबर सामने आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग लाठी और डंडे एक दूसरे पर बरसते रहे, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है।फिलहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है

अमिलिया थाना क्षेत्र का मामला

बता दे कि यह घटना अमिलिया थाना अंतर्गत सिहावल चौकी के व्यवहार खार्ड का है, जब जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। घटना में पीड़ित रामनरेश विश्वकर्मा का कहना है कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना घर बनवा रहे थे, तभी उन्हीं के परिवार के कुछ लोग आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान पीड़ित के परिवार भी बीच बचाव करने आए, तो उन लोगों ने मेरी फैमिली के साथ भी मारपीट की, जिससे 4 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

चौकी प्रभारी ने कही ये बात

वहीं, चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा का कहना है कि पीड़ित द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है और 7 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिनमें सूरज लाल विश्वकर्मा, उमाशंकर विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, गीता विश्वकर्मा, ज्योति विश्वकर्मा, सरोज विश्वकर्मा, प्रभा शंकर विश्वकर्मा शामिल है। फिलहाल, मामले में जांच की जा रही है। जैसे ही जांच पूरी होगी आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews