Sidhi News : नहर में डूबने से बच्चे की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

Sidhi News : नहर में डूबने से बच्चे की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ नहर में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव को पीएम करने के लिए अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि पूरा मामला पुलिस चौकी सेमरिया के ग्राम कोल्हुआ का है।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने बुआ के यहां ग्राम करनपुर गया था। आज सोमवार को वहां से लौट रहा था, इसी दौरान बीच रास्ते ग्राम कोल्हुआ देवी मंदिर नहर के पास बालक नहर में गिर गया। नहर में ज्यादा व तेज पानी होने से बच्चा उसमें डूब गया। बच्चे का देवी मंदिर से 100 मीटर दूर शव देखा गया।

जाँच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया लेकर आए। बच्चे की पहचान बृजेश जायसवाल पिता ईश्वरी जायसवाल (14) निवासी कथरीहा चोपन पुलिस चौकी सेमरिया के तौर पर की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews