
Sidhi News : इन दिनों मध्य प्रदेश में अपराधों की संख्या में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आए दिन किसी न किसी जिले से ऐसी घटनाएं सामने आती है, जो मन को झकझोर कर रख देती है। कभी चोरी, तो कभी डकैती, कभी हत्या, तो कभी मादक पदार्थों की तस्करी… आने वाले भविष्य में युवाओं के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। वहीं, आम जनता में डर का माहौल बना रहता है। घर के बाहर लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।
ऐसे में अपराध का ही एक मामला सीधी जिले से भी सामने आया है, जब शादी करने का दबाव डालकर युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अमिलिया का मामला
दरअसल, मामला अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदौरा गांव का है। जब 3 अक्टूबर को पुलिस ने एक लड़की का सब बरामद किया था। जिसका मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई थी। काफी ज्यादा पूछताछ करने के बाद पुलिस द्वारा गठित टीम ने आखिरकार आरोपी को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी
पुलिस को मिली इस सफलता को लेकर अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि आरोपी की पहचान वंश कुमार के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है। जो मृतक युवती से प्रेम करता था और उससे शादी भी करना चाहता था। दोनों की आपसी सहमति के बाद संबंध बना। इसके बाद आरोपी शादी के लिए उसपर दबाव डालने लगा, लेकिन युवती दूसरी जाति से होने के कारण शादी करने से मना कर रही थी। वहीं, आरोपी ने पुलिस की पूछताछ के दौरान बताया कि उसने युवती की इज्जत खराब करने की धमकी दी। क्योंकि वह उसे किसी भी हाल में पाना चाहता था, उससे शादी करना चाहता था।
परिजनों में आक्रोश
इधर, युवती की मौत के बाद परिजनों में दुख का माहौल तो था ही वहीं अब आरोपी का पता चलने पर उनमें आक्रोश का माहौल भी बन चुका है। आरोपी के खिलाफ सख्त और कठोर कार्रवाई करने को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से गुहार लगाई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

