सीधी में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, गांजे की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मामला रामपुर थाना क्षेत्र के चौकी खड्डी का है। जब पुलिस ने आरोपी के घर से 25 हरे गांजे का पौधा जब्त किया है, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है।
Ujjain News

Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में नशे का कारोबार तेजी से अपने पैर पसार रहा है। शहरी क्षेत्र में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती थी, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र से भी ऐसी खबरों ने तहलका मचा रखा है। पुलिस द्वारा बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई भी की जाती है। इसके बावजूद, तस्कर पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजे की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, मामला रामपुर थाना क्षेत्र के चौकी खड्डी का है। जब पुलिस ने आरोपी के घर से 25 हरे गांजे का पौधा जब्त किया है, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है।

मुखबिर से मिली सूचना

बता दें कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसके आधार पर टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान एक व्यक्ति अपने घर पर गांजे की खेती करता हुआ पाया गया, जो पूरी तरीके से अवैध है। तलाशी लेते वक्त आरोपी के घर के पास 0.7 हेक्टेयर की जमीन पर गांजे के हरे पौधे दिखाई दिए। जिसका वजन 24 किग्रा था। इसकी कुल कीमत 3,60,000 रुपए बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ जारी

चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक नीरज साकेत के मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान रोहित कुमार सिंह के रूप में की गई है। जिसे कोर्ट में पेश किया गया है और अब उसे रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews