
Sidhi News : मध्य प्रदेश में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। कहीं चोरी, तो कहीं डकैती, कहीं तस्करी, तो कहीं ठगी जैसी वारदातें सुनकर इंसान के मन में भी डर का माहौल बन गया है। वैसे भी इन दिनों नवरात्रि का त्यौहार चल रहा है लोग अपने घरों में ताला लगाकर अपने आसपास घूमने फिरने जाते हैं। ऐसे में चोरी की संभावनाएं ज्यादा बनी रहती है, क्योंकि ऐसे मौके चोर हमेशा तलाशते रहते हैं। जब उन्हें किसी प्रकार की समस्या ना हो और वह आसानी से अपने प्लान में कामयाब हो जाए।
इसका एक ताजा मामला सीधी से सामने आया है, जहां चोरों ने किसी घर को नहीं बल्कि भगवान के दरबार को अपना निशाना बनाया था। दरअसल, मामला 3 अक्टूबर का था जब कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरनाथ धाम के पार्वती मंदिर से यह घटना सामने आई थी। इसके बाद पुजारी ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने दिखाई तत्परता
वहीं, पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर दिया और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले गए। जिसमें आज पुलिस को सफलता मिली और उन्होंने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान अमित सिंह, दीपक सिंह, प्रदीप साहू और राम जी साहू के रूप में की गई है।
आरोपी ने कही ये बात
पूछताछ के दौरान आरोपी अमित सिंह ने बताया कि उसकी मन्नत पूरी हो गई थी, इसलिए वह उस स्थान पर नई मंदिर बनवाना चाहता था। जीर्णोद्धार के उद्देश्य से खुदाई कर रहा, लेकिन यह थोड़ा डैमेज हो गया। तभी मैं वहां से चला गया, लेकिन लोगों ने अफवाह फैला दी कि मंदिर और मंदिर की मुर्ति चोरी हो गई है। फिलहाल, पुलिस इस बयान के आधार पर जांच-पड़ताल कर रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

