सीधी में कुदरत का अजीब नजारा, बांध से आसमान की ओर जाने लगा पानी

सीधी में कुदरत का अजीब नजारा, बांध से आसमान की ओर जाने लगा पानी

सीधी, राघवेंद्र सिंह गहरवार। सीधी में सोमवार को कुदरत का अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां बांध का पानी अचानक ऊपर की ओर उठने लगा और आसमान की ओर जाने लगा। गुरूत्वाकर्षण के सिद्धांत के विपरीत हो रहे इस नजारे को देखकर लोग हतप्रभ रह गए।

मंगलवार को आयोजित होगी विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति की विशेष पंचायत

ये घटना सीधी जिला मुख्यालय के पास भुइमाड़ में हुई। दोपहर तक सामान्य मौसम के बाद अचानक यहां तेज हवाएं चलने लगी और कुछ ही देर में तूफान आ गया। इसके बाद देवरी बांध में ये अजीबोगरीब घटना घटी। शाम को करीब सवा चार बजे बांध का पानी आसमान की ओर जाने लगा। इसकी खबर लगते ही आसपास से लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और लोगों ने इसके वीडियो बनाने शुरू कर दिए। विशेषज्ञों का कहना है कि बवंडर या चक्रवात के कारण ऐसा हो सकता है। बहरहाल, ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”594771886″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews