Sidhi News: खेत पर सोने गए युवक की मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Rajasthan News

Sidhi News : देशभर में आएदिन कहीं-ना-कहीं क्राइम की घटना जरूर सुनने को मिलती है। इन बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगा पाना बेहद मुश्किल हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ लोग बेबशी में आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। इसके पीछे कई सारी वजहें होती है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक 37 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। आनन- फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। इधर, परिजनों का रो- रो कर बूरा हाल हो रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

खाना खाकर खेत की तरफ निकला था युवक

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात युवक घर से खाना खाकर खेत की तरफ निकला था। खेत में पानी लगा हुआ था, जहां वह सिंचाई का कार्य कर रहा था। जिसके बाद वो वहीं सो गया। सुबह अधिक देर तक जब वो घर नहीं लौटा तो घरवालों को उसकी चिंता हुई तब वो उसकी खोज में खेत की तरफ गए, जहां पेड़ पर उसका शव लटका मिला। जिससे हड़कंप मच गया।

हत्या का आरोप

मामले में मृतक सरदा की मां ने बताया कि, घर में किसी प्रकार की कोई लड़ाई नहीं हुई थी। जरूर किसी ने मेरे बेटे की हत्या की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में लगी हुई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews