Sidhi News : सीधी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
चुरहट का मामला
दरअसल, मामला चुरहट थाना अंतर्गत सोन नदी के पुल के पास का है, जहां एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक भी चकनाचूर हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चुरहट से सीधी की तरफ जा रहा था। वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक रीवा की तरफ निकल गया। पुलिस जिसकी जांच में जुट गई है। बता दें कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

