सिंगरौली: जनता को बड़ी राहत, होम डिलेवरी के लिए कलेक्टर ने जारी किये किराना व्यपारियों का नाम-नम्बर

सिंगरौली: जनता को बड़ी राहत, होम डिलेवरी के लिए कलेक्टर ने जारी किये किराना व्यपारियों का नाम-नम्बर

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने ले लिए बीते दिन 24 मार्च को प्रधानमंत्री ने रात 12 बजे से पूरे देश मे लॉक डाउन घोषित कर दिया है ताकि कोरोना वायरस के प्रकोप से देश के नागरिको को सुरक्षित बचाया जा सके उसी आदेश के मद्दे नजर आज सिंगरौली जिले में जिला कलेक्टर के.वी.एस चौधरी ने भी जनता के और व्यपारियो के आर्थिक जरूरतों को देखते हुए होम डिलेवरी के लिए किराना दुकानदारो का नाम,पता व उनका व्हाट्सएप मोबाईल नंबर सहित लिस्ट जारी कर कहा है कि इन दुकानों द्वारा ग्राहक को जरूरत की चीजें घर पर डिलेवरी कर दी जायेगी उनके द्वारा इस तरफ का पहल इसलिए किया गया ताकि दुकानों पर लोगो का भीड़ न लगे और आगे कहा गया है कि होम डिलेवरी के लिए सुबह 9 बजे से 11:00AM तक आर्डर लिए जायेंगे और दोपहर 12 बजे से 04:00 PM तक घर पर समानों की होम डिलेवरी की जायेगी वही आगे ये भी कहा गया है कि आर्डर देते समय अपने नजदीकी दुकानदार को ही फोन या व्हाट्सएप करे अगर कोई ग्राहक दूसरे दूर स्थित दुकानदार को फोन कर गलत या भ्रामक आर्डर देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी साथ ही साथ जमाखोरी व उच्च मूल्य लेने वाले किराना दुकान के मालिक के ऊपर भी नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने की बात कही है आगे श्री चौधरी ने कहा कि अगर कोई और किराना दुकानदार होम डिलेवरी करना चाहता है तो अपने स्तर पर निर्धारित शर्तो के अनुरूप होम डिलेवरी कर सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews