सिंगरौली में पहले कोरोना संक्रमित के संपर्क में आये 6 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सिंगरौली में पहले कोरोना संक्रमित के संपर्क में आये 6 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार|
पहले कोरोना मरीज के संपर्क में आये 6 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं| पहले कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के डायरेक्ट कांटेक्ट लिस्ट से भेजे सैंपल में आज जबलपुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रामड़िहा ग्राम में ही 6 और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गया है। सिंगरौली में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या सात हो गई है|

सभी कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की उम्र 40 वर्ष से नीचे की बताई जा रही है। ये सभी मुंबई में साथ में रूम में रहकर काम कर रहे थे। जिससे यह माना जा रहा है कि सभी व्यक्ति जिले में प्रवेश करने के पहले ही मुंबई में संक्रमित हो चुके हैं। सभी व्यक्ति अपने अपने घर पर होम क्वॉरेंटाइन है। किसी को कोई गंभीर लक्षण नहीं है।

आज पूरी ग्राम में एक बार 14 स्वास्थ्य टीम द्वारा सर्वे किया जा चुका है। वही जिला कलेक्टर ने बयान जारी कर बताया कि कल और एक बार सघन सर्वे करके और संबंधित कांटेक्ट का सैंपल लिया जायेगा। कोरोना के प्रकोप को बढ़ने से रोकने के लिए रमडीहा ग्राम, ठठरा दोनों गाँवो को कन्टेनमेंट एरिया घोषित करके प्रवेश, निकासी प्रतिबंधित किया जा चुका है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews