थाना प्रभारी ने लगाई गुंडे-बदमाशों की परेड, दो टूक कहा-एक भी गलती की तो सीधे होंगे जिला बदर

थाना प्रभारी ने लगाई गुंडे-बदमाशों की परेड, दो टूक कहा-एक भी गलती की तो सीधे होंगे जिला बदर

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
थाना प्रभारी मोरवा द्वारा आज थाना क्षेत्र के सभी निवासरत गुंडा निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर समझाइश दी कि अपराध न करें तथा समाज की मुख्यधारा में जुड़ कर काम करें| अच्छा काम करने वाले एवं साफ-सुथरी छवि वालों का नाम गुंडा निगरानी बदमाश की फाइल से हटाने की सिफारिश पुलिस अधीक्षक महोदय से की जाएगी तथा जो गलत कार्य करेगा या आगे से कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा जिला बदर का प्रकरण बनाकर पेश किया जाएगा।

थाना प्रभारी मोरवा द्वारा सभी बीट प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने थाना क्षेत्र में निवासरत सभी गुंडा निगरानी बदमाशों को थाने लाकर परेड कराएं जिसमें क्षेत्र के लगभग 30 बदमाशों को लाकर समझाइश दी गई साथ ही सभी का वर्तमान मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड एवं फोटो अपलोड की गई सदा उन्हें समाज में रहकर अच्छा काम करने तथा अपराधों से दूरी बनाने समझाइश दी गई जिसमें थाना प्रभारी मोरवा के साथ चौकी प्रभारी गोरबी सुधाकर परिहार, उपनिरीक्षक सरनाम सिंह, विनय शुक्ला, शीतला यादव, एमडी आर्य सहित थाने के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews