सुर्ख़ियों में जिला अस्पताल, CMHO और प्रभारी मेट्रन के खिलाफ नर्स ने की कलेक्टर से शिकायत

सुर्ख़ियों में जिला अस्पताल, CMHO और प्रभारी मेट्रन के खिलाफ नर्स ने की कलेक्टर से शिकायत

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
भ्रष्टाचार को लेकर मशहूर जिला चिकित्सालय बैढ़न आज कल सुर्खियों में है जहां भ्रष्टाचार चरम पर है| जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से अस्पताल के नाम पर लाखों रुपये का वारान्यारा किया जा रहा है जिसमे एक बाबू की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है | बताते है कि उनके गुर्गे हमेशा अस्पताल के आसपास मंडराते रहते हैं| डॉक्टरों की घोर लापरवाही के वजह से अस्पताल में मरीजों का ठीक से इलाज नहीं हो पा रहा है| विभिन्न बीमारियों से ग्रसित दूरदराज से आ रहे मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे है| उदाहरण के तौर पर हालही में सर्प के काटने का मामला सामने आया था जो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जिसमें परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था जिसके संदर्भ में स्टाफ नर्स कीर्ति सिंह परिहार ने भी जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत दी है|

इस शिकायत में उल्लेख किया गया है कि प्रभारी मेट्रिन द्वारा रखा हुआ इंजेक्शन नही लगाने के वजह से उक्त पेसेंट की मौत हुई है | यह कोई नई बात नही है,इस तरह जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के वजह से अब तक कई मौते हो चुकी है जिसकी शिकायत करने पर भी कोई देखने व सुनने वाला नही है| इतना ही नही बल्कि स्टाफ नर्स कीर्ति सिंह परिहार ने उक्त अधिकारी से तंग आकर अपने शिकायती पत्र में जिला अस्पताल के सीएमएचओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं| साथ ही उनके चरित्र पर सवाल उठाते हुये| नर्स के अनुसार सीएमएचओ की अय्यासी के चलते बैढ़न का जिला अस्पताल गर्त में चला गया जिस पर न तो यहाँ के जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे है न ही जिला प्रशासन| इस मामले को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता जिला सचिव रामलल्लू गुप्ता ने जिला कलेक्टर से जाँच कर कार्रवाई की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews