
Protest against assault on Baiga tribal youth
सिंगरौली जिले की ग्राम पंचायत गोभा में आदिवासी बैगा समुदाय के लालजी बैगा के साथ मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य, कांग्रेस के कई नेता और स्थानीय ग्रामीण गोभा पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी वनकर्मी सुनील कुमार बुनकर के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लालजी बैगा जंगल की जमीन पर खेती करता था, जिससे नाराज होकर वन कर्मी ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। इस मारपीट में युवक का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान नशे में पहुंचा आरोपी वनकर्मी
प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब और गंभीर हो गई जब आरोपी वनकर्मी शराब के नशे में पुलिस चौकी पहुंच गया। नशे में चौकी पहुंचे वनकर्मी का वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया।
पुलिस बोली जांच के बाद होगी कार्रवाई
प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर आरोपी वनकर्मी को चौकी परिसर से हटाया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है। हालांकि, वायरल वीडियो और गंभीर आरोपों के बावजूद अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने केवल कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जताया रोष , सरकार पर लगाये आरोप
वहीं, पीड़ित आदिवासी परिवार और स्थानीय लोग कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं। मामला सामाजिक और कानूनी रूप से संवेदनशील होने के कारण जिले में इसे लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने घटना पर रोष जताया है, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, विधायक विक्रांत भूरिया ने सरकार पर अत्याचार के आरोप लगाये हैं और X पर घटना की निंदा की है ।
सिंगरौली जिले की ग्राम पंचायत गोभा में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा एक आदिवासी युवक को कमरे में बंद कर मारपीट की गई और उसका हाथ तोड़ दिया गया।
लेकिन मोहन सरकार में अभी तक FIR भी दर्ज नहीं हुई है।@DrMohanYadav51 जी, क्यों हमारे आदिवासी भाइयों को न्याय के लिए इंतज़ार करना पड़… pic.twitter.com/sWv13Ch6kb
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) December 19, 2025
सिंगरौली जिले की गोभा पंचायत के श्री लाल जी बैगा को वन विभाग के कर्मचारियों ने बेरहमी से पीटा, इतनी बर्बरता कि उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है, FIR तक दर्ज नहीं हो रही है क्योंकि मारपीट करने वाले ही वर्दी वाले थे.
यही है भाजपा सरकार में… pic.twitter.com/v60q5MAd1T
— Dr.Vikrant Bhuria (@VikrantBhuria) December 19, 2025
मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
सिंगरौली जिले की ग्राम पंचायत गोमा में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा एक आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का आरोप बेहद गंभीर है।
युवक का हाथ टूट गया है और परिवार न्याय के लिए भटक रहा है, लेकिन अब तक एफआईआर… pic.twitter.com/df5aWpFV5I
— Kamleshwar Patel (@Kamleshwar_INC) December 18, 2025
राघवेंद्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

