नशे के सौदागर गिरफ्तार, 4 तस्करों से 4 किलो 700 ग्राम गांजा और कार जब्त 

नशे के सौदागर गिरफ्तार, 4 तस्करों से 4 किलो 700 ग्राम गांजा और कार जब्त 

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। अवैध मादक पदार्थ ( Illegal drugs) व आरोपियों के खिलाफ सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में लगातार चलाई जा रही मुहिम के तहत खुटार पुलिस चौकी ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ सहित चार गांजा तस्करों (Hemp smugglers)को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

रविवार शाम को खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद कलर की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी अवैध मादक पदार्थ (Illegal drugs) की बिक्री करने बरगवां रोड़ से होते हुए राजमिलान की तरफ जाने वाली है, सूचना  के बाद चौकी प्रभारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए परसौना में आरोपियों की गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को देखकर आरोपियों ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर परसौना से राजमिलान की तरफ भाग निकले।  खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया और उनकी टीम ने आरोपियों का पीछा करते हुए आखिकार खुटार बाजार में घेराबंदी कर चारो आरोपी रामजग पाण्डेय पिता केशवराम पाण्डेय उम्र 26 वर्ष निवासी बनौली थाना माड़ा, संदीप अवस्थी पिता रामरुदी अवस्थी उम्र 40 वर्ष निवासी गरहता थाना लौर जिला रीवा,गौरव सिंह पिता लाखन सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी सरई सेंगर थाना लौर जिला रीवा, तनुज कुमार द्विवेदी पिता त्रिपुरारीधर द्विवेदी उम्र 25 वर्ष निवासी देवतालाब थाना लौर जिला रीवा को धर दबोचा। युवकों को  पकड़ने के  बाद जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें बोरी में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला  जिसका वजन 4 किलो 700 ग्राम था जिसकी कीमत 68000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपये कीमत की स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews