
Baiga tribal youth assaulted Umang Singhar
सिंगरौली जिले की ग्राम पंचायत गोभा में वन विभाग के कर्मचारियों पर एक बैगा आदिवासी युवक के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित युवक लाल जी बैगा का आरोप है कि 9 दिसंबर 2025 को वन विभाग के कर्मचारी उसे जबरन वन चौकी ले गए, जहां एक बंद कमरे में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पिदित क दावा है कि इस घटना में उसे गंभीर चोटें आईं और उसका एक हाथ टूट गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने संबंधित थाने और अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अब तक न तो एफआईआर दर्ज की गई है और न ही आरोपित कर्मचारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हुई है।
इस मामले को लेकर बैगा समाज संघ, मध्यप्रदेश (जिला इकाई सिंगरौली) के सचिव मुनीलाल बैगा ने कलेक्टर सिंगरौली को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी वन विभाग कर्मचारियों के विरुद्ध अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने, आरोपियों को निलंबित करने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। बैगा समाज संघ संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो बैगा समाज द्वारा जिला मुख्यालय सिंगरौली में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया जाएगा।
वन विभाग के अधिकारियों ने घटना से जताई अनभिज्ञता
वहीं मामले पर वन विभाग के एसडीओ एनके त्रिपाठी ने बताया- पीड़ित युवक के खिलाफ पहले से एक अपराध प्रकरण दर्ज था, जिसके तहत उसे कोर्ट में पेश किया गया था। न्यायालय से उसे जमानत मिल चुकी है। इसके बाद युवक के साथ क्या हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। यदि मारपीट की कोई घटना हुई है, तो उसकी जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उमंग सिंघार ने दोषी वन चौकी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
कुछ स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित युवक की बात नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से कराई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, उमंग सिंघार ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग X पर शेयर करते हुए मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया , उन्होंने X पर लिखा – ग्राम पंचायत गोभा, सिंगरौली में लाल जी बैगा के साथ वन विभाग कर्मचारी सुशील बुनकर द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई—हाथ टूट गया, कई जगह गंभीर चोटें आईं। पीड़ित को वन चौकी ले जाकर बंद कमरे में पीटा गया। यह घटना दर्शाती है कि भाजपा सरकार में आदिवासियों का शोषण लगातार जारी है। जिला प्रशासन व पुलिस अधीक्षक से मांग है कि सभी दोषी वन चौकी कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाये।
ग्राम पंचायत गोभा, सिंगरौली में श्री लाल जी बैगा के साथ वन विभाग कर्मचारी सुशील बुनकर द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई—हाथ टूट गया, कई जगह गंभीर चोटें आईं। पीड़ित को वन चौकी ले जाकर बंद कमरे में पीटा गया।
यह घटना दर्शाती है कि भाजपा सरकार में आदिवासियों का शोषण लगातार जारी है।… pic.twitter.com/HrH7sPhvXS
— Umang Singhar (@UmangSinghar) December 18, 2025
राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

