
Singrauli News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर सिंगरौली आए हैं। इस दौरान करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर और सिंगरौली जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में करणी सैनिक काला झंडा/पट्टी दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे थे। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जिसके बाद उन्हें दूसरे अलग-अलग थानों व चौकियों में बैठाए रखा।
नाराज करणी सेनाओं ने की नारेबाजी
इस दौरान नाराज करणी सेनाओं ने जमकर नारेबाजी की। जिसमें संभाग अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, संभाग संगठन मंत्री योगेश सिंह, जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, प्रवक्ता धीरज सिंह परिहार, ज्ञानेंद्र सिंह बब्बू, अजय सिंह डब्बू, कमल सिंह, संदीप चंदेल, विवेक सिंह बघेल, पंकज सिंह, राणा प्रताप सिंह, राहुल सिंह, सत्येंद्र सिंह, बृज सिंह, सतीश सिंह, नवीन सिंह इत्यादि सैकड़ों करणी सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।
[dgv_vimeo_video id=”848694514″]
करोंड़ों की लागत से बन रहा मंदिर
दरअसल, आज सीएम शिवराज सिंगरौली से संत शिरोमणि रविदास समरसता रथ यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे थे। बता दें कि सागर में 102 करोड़ की लागत संत शिरोमणि रविदास जी का भव्य मंदिर बनेगा। मंदिर निर्माण के लिए समरसता यात्रा निकाली जा रही है जो कि 53 हजार गांवों में पहुंचेगी। प्रेम, सद्भाव व एकता का संदेश देने के साथ प्रत्येक गांव की मिट्टी व प्रदेश के 315 नदियों का जल संग्रह कर 12 अगस्त को यात्रा सागर पहुंचेगी, जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इसी कड़ी में आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
[dgv_vimeo_video id=”848695704″]
सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

