MP: युवक की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

MP: युवक की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

सिंगरौली।राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

रिलायंस कोल माइंस कन्वेयर बेल्ट में फ़सने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद मामला पूरी तरफ गरमा गया है हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब पूरे देश मे लॉक डाउन प्रधानमंत्री द्वारा घोषित किया गया था और जिले में जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू थी इसके बावजूद कंपनी द्वारा मजदूरो से काम कराना कहा तक सही था वही हाल ही प्रदेश के मुखिया द्वारा कहा गया था कि कंपनी द्वारा लॉक डाउन में भी वर्करो का पेमेंट करना होगा लेकिन अपने फायदे और बिना सेफ्टी के सिंगरौली के लोगो से दिन भर काम कराना और श्रम विभाग के नियमो को अनदेखा कर कम मजदूरी देकर लोगो का शोषण करना कंपनियों का नियम बन गया लेकिन आज तक इस मुद्दे पर जिले के चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने कभी आवाज नही उठाया जबकि ये वही मजदूर जनता है जो घंटो लाइन में लगकर अपना अमूल्य वोट देकर जनप्रतिनिधि चुनते हैं लेकिन यही जन प्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद जनता को अनदेखा कर देते है वही मौके पर सिंगरौली जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – प्रदीप शेन्डे, सीएसपी- देवेश पाठक, बैढन थाना टीआई – अरुण पाण्डेय, बरगवां टीआई- मनीष त्रिपाठी, विन्ध्यनगर टीआई – राघवेंद्र द्विवेदी, लंघाडोल टीआई- यूपी सिंह, आरआई- आशीष तिवारी सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल मौजूद है ।

बताया जा रहा कि मृतक – मुकेश कुशवाहा पिता- सीताराम कुशवाहा उम्र- लगभग 26 वर्ष अपने घर में दो भाई व बहन में मुकेश बड़ा लड़का था जिनका हाल ही में लगभग 1 वर्ष पूर्व में शादी – विवाह हुआ था जो पत्नी रीता कुशवाहा 8 माह की गर्भवती है परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल हुआ है खबर लिखे जाने तक रिलायंस कोल अमलोरी माइंस गेट पर भारी संख्या में जरूरी मुआवजा की माँगो को लेकर परिजन नात रिश्तेदार डटे हुये हैं ।

मृतक के साथियों ने बताया कि कॉन्टेक्टर स्टार वेंडम ठेकेदार – फिदा हुसैन के अंडर में सीएचपी आपरेटर का काम करता था जो लगभग ₹8500 की वेतन मिलता था जिसमे कल दिनांक 29/03/2020 को ड्यूटी पर नहीं जाना चाहता था ठेकेदार द्वारा नौकरी से निकाल देने की धमकी दी थी तो रात में ड्यूटी पर गया हुआ था उनके साथियों ने पूरा वाक्या बताया है बना जांच का विषय ।

मृतक के घर वालो को उचित मुआवजा और एक नौकरी दे कंपनी – प्रवीण सिंह चौहान

जिला युथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने रिलायंस कोल माइंस अमलोरी में कन्वेयर बेल्ट में फँसने से युवक की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि बहुत दुःखद घटना है एक तरफ देश कोरोना वायरस जैसे महामारी से जुंझ रहा है वही दूसरी तरफ अपने परिवार का पेट पालने के लिए कम मजदूरी में दिन रात काम करने वाले मजदूर कंपनी के लापरवाही के कारण अपना दम तोड़ दे रहे हैं आगे श्री चौहान ने कहा कि भगवान मृतक के घर वालो को इस संकट की घड़ी में दुख सहने की शक्ति दे और वही उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है कि मृतक के घर वालो को उचित मुआवजा और एक नौकरी कंपनी में दी जाए

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews