
सिंगरौली,राघवेन्द्र सिंह गहरवार। मध्यप्रदेश के सिंगरौली की सड़कें आये दिन यहाँ के लोगो के खून से लाल होती जा रही है जब से जिले में एस्सार कंपनी में कोयले का परिवहन किया जा रहा है। रविवार को भी बैढ़न थाना अंतर्गत खुटार चौकी के हर्दी में सड़क दुर्घटना में दो लोगो की विजय विन्द और लीलावती विन्द की ट्रेलर के रौंदने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई है वही महिला के दो मासूम बच्चे जिनकी उम्र लगभग एक कि 2 वर्ष और दूसरे की 1 वर्ष है, बाल बाल बच गए हैं। घटना के बाद मौके पर भीड़ ने सड़क को जाम कर दिया गया था लेकिन मौके पर पहुंचे सिंगरौली उपखण्ड अधिकारी ऋषि पवार,नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक,कोतवाली टी आई अरुण पाण्डेय,तहसीलदार जानवी शुक्ला व कोतवाली बैढ़न,नवानगर थाना,खुटार चौकी की फोर्स मौजूद रही। SDM सिंगरौली के द्वारा जाम खुलवाया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दशहरा पर निकला पथ संचलन, स्वयंसेवकों का हुआ जमकर स्वागत
एक माह में पांच सड़क दुर्घटना,7 की मौत,कई घायल
एक माह सिंगरौली जिले के परसौना रजमिलान मार्ग सहित तेलदह,कोयलखुंथ मिलाकर 5 सड़क दुर्घटनाएं हुई है जिसमे 7 लोगो ने घटना स्थल पर ही अपनी जान गवा चुके है कई लोग घायल भी हुए हैं।आपको बता दे कि दुर्घटना का कारण एस्सार कंपनी में कोयले का परिवहन करने वाले तेज रफ्तार के ट्रेलर हाइवा के साथ साथ सकरी व क्षतिग्रस्त गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़के दुर्घटना का कारण बन रही है।
[dgv_vimeo_video id=”634627466″]
