सिंगरौली में अब तक की सबसे बड़ी चालानी कार्रवाई, पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड

सिंगरौली में अब तक की सबसे बड़ी चालानी कार्रवाई, पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। सिंगरौली जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए मोरवा पुलिस ने रिकॉर्ड कायम किया है। एक सैकड़ा गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 80,000 रुपये के राजस्व की वसूली की गई है जोकि एक दिन में सबसे अधिक चालान का रिकॉर्ड है। बता दें कि शनिवार को लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की गई।

जिले में आये दिन हो रहे सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पिछले दो दिनों से मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी “सिंघम” ने लगातार मोरवा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में वाहन चेकिंग लगाकर कोयला वाहन, बड़े वाहन,पिकअप वाहन सहित दोपहिया चालकों के कागजों की जांच की गई, जिसमें खासकर कोयला चलाने वाले वाहनों के ड्राइवरों का हैवी लायसेंस चेक किया गया। वहीं अन्य कमी पाए जाने पर चालान की कार्रवाई भी गई। इसके साथ साथ छोटे वाहन चालक जो लापरवाही करते हैं और इंश्योरेंस खत्म होने के बावजूद भी वाहन चलाते रहते हैं ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई। इस तरह पिछले 2 दिनों में करीब पौने दो सौ वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए मोरवा पुलिस के द्वारा करीब 80000 रुपये का राजस्व एकत्रित किया गया। शनिवार को भी करीब 100 वाहनों के चालान की कार्रवाई की गई है साथ ही उन्हें समझाईश भी दी गई कि अपना इंश्योरेंस समय पर कराएं, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाये, नाबालिक बालकों को गाड़ियां चलाने ना दे,कोयला वाहनों को डबल ड्राइवर रखने की समझाइश दी गई। लगातार दूसरे दिन की कार्यवाही में उप निरीक्षक सरनाम सिंह,विनय शुक्ला,सहायक उपनिरीक्षक राम नरेश शुक्ला,प्रधान आरक्षक डी एन सिंह,संतोष सिंह,अरविंद चौबे,बृहस्पति पटेल,आरक्षक संजय सिंह परिहार,सैनिक नायक साहब लाल सिंह शामिल रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews