“लॉक डाउन” के बीच कलेक्टर की अनूठी पहल, मजदूर व जरुतरमन्दों को पहुंचा रहे खाना

“लॉक डाउन” के बीच कलेक्टर की अनूठी पहल, मजदूर व जरुतरमन्दों को पहुंचा रहे खाना

सिंगरौली।राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

ज़िला कलेक्टर एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष केवीएस चौधरी के दिशा निर्देशन में महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव व सुझाव हेतु और “लॉक डाउन” होने के बाद से लगातार नगर पालिक सिंगरौली आयुक्त शिवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में निगम के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा वाहनों के माध्यम से शहर शहर, घर घर में सन्देश दिया जा रहा है,कि घर पर रहे बाहर न निकले और बहुत ही जरूरत पड़ने पर ही घर से ही निकले और शहर में दवा छिड़काव लगातार किया जा रहा है ।

ज़िला कलेक्टर की सराहनीय पहल

दूरदराज एवं अन्य प्रदेशों व जिले से आए हुये मज़दूर,यात्री  जो फंसे हुये हैं, उन्हे दिनांक 27/03/2020 से दोनों टाइम का भोजन तैयार करवाकर उनके गंतव्य स्थानों तक दोपहर और शाम को भोजन पहुंचाया जा रहा है। फंसे हुये मज़दूर व यात्री भोजन के लिए मो. 9754933570 पर सम्पर्क कर सकते है। दोनों टाइम में खाना पहुंचाने में नगर पालिक सिंगरौली के द्वारा वाहन की उपलब्धता व वितरण कराने में रेडक्रास व नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों का अहम योगदान मिल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews