सिंगरौली में चोरों ने बड़ी घटना को दिया अंजाम, सूने मकान से 15 लाख के जेवरात के साथ चुराए 1.5 लाख की नकदी

Singrauli News
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां कोतवाली से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित कचनी के एक सूने मकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों ने बीती रात डेढ़ लाख रुपए नकद सहित लगभग 15 लाख से ज्यादा की कीमत के जेवरात को चुराया है। बता दें चोरी की वारदात के समय मकान सूना था। परिवार के लोग छठ पूजा मनाने अपने गांव गए हुए थे। सोमवार को जब परिवार के लोग वापस आए तो उन्हें चोरी की घटना का पता लगा।

चोरी में गए लाखों रुपए नकद के साथ सोने चांदी के जेवरात

पीड़ित जागबली पूरी ने बताया कि वे छठ पूजा में शामिल होने के लिए सपरिवार अपने गांव गए हुए थे। मकान सूना था। चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को सुबह जब वे गांव से लौटकर आए तो मकान के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था। वारदात में चोर करीब 1 लाख 50 हजार रुपए नकद, जेवरात सहित कपड़ों के साथ अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी लगते ही उन्होंने सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

कोतवाल ने किया मुआयना

घटना की जानकारी लगते ही भाजपा विधायक उम्मीदवार रामनिवास शाह भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को सांत्वना दिया। उन्होंने कहा कि टीआई से बात हो चुकी है। चोरी करने वाले व्यक्ति जल्द ही सलाखों के पिछे होंगा। वहीं घटना की जांच करने बैढ़न कोतवाली टीआई सुधेश तिवारी ने जागबली पूरी के घर पहुंचे। टीआई सुधेश तिवारी पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी हासिल की। साथ ही उन्होंने घर के साथ बदमाश कहां से घर में घुसे इसका पूरा मुआयना किया।

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews