रीवा व सागर को शिकस्त देकर चंबल डिवीजन सेमीफाइनल में, भोपाल में होंगे फाइनल्स

रीवा व सागर को शिकस्त देकर चंबल डिवीजन सेमीफाइनल में, भोपाल में होंगे फाइनल्स

भिंड, गणेश भारद्वाज। चम्बल डिवीजन अंडर-19 क्रिकेट टीम ने बीते रोज रीवा और मंगवलार को सागर डिवीजन की टीम को हराकर एसएम खान ट्राफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ये दोनों मैच सागर में खेले गए। अब सेमीफाइनल और फाइनल मैच प्रदेश की क्रिकेट राजधानी भोपाल के फेथ स्टेडियम में खेले जाएंगे।

50-50 ओवर के वनडे मैच में चंबल डिवीजन की टीम ने रीवा की टीम को 74 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मैच सागर के साथ खेला गया। जिसमें चंबल डिवीजन की टीम ने 19 रन से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रीवा के खिलाफ हुए मैच में बैट्समैन अमन सोलंकी ने नॉट आउट शानदार 80 रन बनाए वही नमन बालोठिया ने 78 रन व सुमित कुशवाहा 53 रन जोड़े। इस मैच में चंबल के बॉलर तवारीख खान ने तीन विकेट लिए वही जय गुर्जर ने दो तो रामवीर और विष्णु भारद्वाज ने एक एक विकेट लिये।

मेजबान सागर के खिलाफ आयोजित क्वार्टर फाइनल मैच में चंबल के बल्लेबाज सुमित कुशवाहा ने सर्वाधिक 60 जतिन राजपूत ने 56 नमन बालोठिया ने अपनी टीम के लिए 49 रन जोड़े। इस मैच में जतिन राजपूत ने 3 तवारीख खान सोनू सिकरवार और अभिषेक ने दो-दो वर रामवीर ने एक विकेट लिया ऑफ स्पिनर विष्णु भारद्वाज ने दोनों ही मैचों में काफी किफायती गेंदबाजी की। चंबल की टीम के द्वारा दोनों मैच जीतने पर टीम के संरक्षक सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, चंबल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत मेहता, उपाध्यक्ष पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सचिव भिंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पंकज चतुर्वेदी एवं प्रशिक्षक रवि कटारे, कोच नावेद खान व नफीस अफजल सहित अनेक शुभचिंतकों ने बधाई दी और आगामी मैच जीतने की कामना की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews