Beijing Winter Olympics 2022 :- भारत को मिली निराशा , आरिफ़ खान असफल हुये

Beijing Winter Olympics 2022 :- भारत को मिली निराशा , आरिफ़ खान असफल हुये

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बीजिंग विंटर ओलंपिक्स पर भारत के हाथ निराशा लगी।  भारत की ओर से एकलौते प्रतिभागी आरिफ खान विंटर ओलंपिक्स में शामिल थे। बता दे कि आरिफ खान Alpine skiing के खिलाड़ी हैं। लेकिन “did not finish ” में एंट्री होने के कारण Men’s  स्लालोम इवेंट में  भारत का  विंटर ओलंपिक्स सफर में  निराशाजनक अंत हुआ।बता दें कि आरिफ खान ने बीजिंग ओलंपिक में भाग लेने लिए कई त्याग भी किए और बहुत संघर्ष भी किया था।

रविवार को 31 वर्षीय आरिफ खान , जो जम्मू -कश्मीर के बारामुला जिले के निवासी है । उन्होंने Giant slalom event में  45 वा स्थान हासिल किया alpine skiing  के रन वन को भी पूरा किया।  लेकिन वह जीत के शिखर तक पहुंचने में असफल रहे फाइनल में उनकी हार हुई।

यह भी पढ़े … पीएम फसल बीमा: MP में 49 लाख किसानों को मिला लाभ, जानें किस जिले में कितनी पहुंची राशि

Winter Olympics में  अल्पाइन स्केयिंग के लिए फ्रांस के Clement Noel को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया । यह फ्रांस का 2006 के बाद alpine skiing के लिए ओलंपिक में जीता हुआ पहला स्वर्ण पदक है । ओलंपिक पुरुषों के स्लैलम में सिल्वर पदक ऑस्ट्रिया के जोहान्स स्ट्रोल्ज़ को मिला । Alpine Skiing बीजिंग 2022 का यह उनका दूसरा ओलंपिक पदक है। जोहान्स स्ट्रोल्ज़ सेबेस्टियन फॉस-सोलवाग तीसरे स्थान पर रहे और उन्हे कांस्य पदक से सम्मानित किया गया ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews