मात्र एक महीने में हिल गई क्रिकेट की दुनिया, 5 दिग्गजों ने लिया संन्यास, अब इन खिलाड़ियों का हो सकता है अगला नंबर!

साल 2025 इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए बदलावों भरा साबित हो रहा है। दरअसल पिछले एक महीने में विराट कोहली, रोहित शर्मा, ग्लेन मैक्सवेल, एंजेलो मैथ्यूज और हेनरिक क्लासेन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अब तक कुल 10 बड़े नाम किसी न किसी फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं, और अगला नंबर किसका होगा, ये सवाल सभी के मन में उठ रहा है।
मात्र एक महीने में हिल गई क्रिकेट की दुनिया, 5 दिग्गजों ने लिया संन्यास, अब इन खिलाड़ियों का हो सकता है अगला नंबर!

बीते एक महीने में क्रिकेट की दुनिया में रिटायरमेंट की बाढ़ सी आ गई है। दरअसल पहले रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, और कुछ ही दिन बाद 12 मई को विराट कोहली ने भी टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। दोनों की विदाई ने करोड़ों फैंस को भावुक कर दिया। हालांकि इसके बाद 23 मई को श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट से रिटायरमेंट लिया था। और फिर जून की शुरुआत में 2 तारीख को ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया।

इतना ही नहीं इसी दिन साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से अचानक रिटायरमेंट लेकर सबको चौंका दिया। इन पांच बड़े नामों ने महज 30 दिनों में क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया है। जितने भी खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान किया है। वे क्रिकेट की दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज में गिने जाते थे।

2025 में अब तक 10 बड़े खिलाड़ी ले चुके हैं संन्यास

दरअसल साल 2025 में अब तक जिन बड़े क्रिकेटरों ने इंटरनेशनल या किसी खास फॉर्मेट से रिटायरमेंट लिया है, उनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, ग्लेन मैक्सवेल, हेनरिक क्लासेन और एंजेलो मैथ्यूज के अलावा स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, दिमुथ करुणारत्ने, मुशफिकुर रहीम और महमूदुल्लाह जैसे नाम भी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अपने-अपने देशों के लिए लंबे वक्त तक अहम भूमिका निभा चुके हैं। कुछ ने अपने वर्कलोड और फिटनेस के चलते फॉर्मेट छोड़ा, तो कुछ ने पूरी तरह इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया। दरअसल अब इन खिलाड़ियों के फैसले से क्रिकेट की दुनिया हिल चुकी है। लंबे समय तक इन खिलाड़ियों को फैंस ने मैदान पर देखा अक्सर इन खिलाड़ियों के बीच नोंकझोंक और भावुक पल देखने को मिलते थे ऐसे में इन सभी का एक साथ संन्यास का फैसला क्रिकेट फैंस को निराश कर रहा है।

अगला कौन? पुजारा, रहाणे या शमी पर निगाहें

दरअसल अब चर्चा इस बात की भी हो रही है कि अगला रिटायरमेंट किसका हो सकता है। टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का नाम बार-बार सामने आ रहा है। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों को टीम की मौजूदा प्लानिंग में जगह नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इंग्लैंड दौरे के लिए स्क्वॉड में शामिल नहीं किए गए हैं। शमी लगातार अपनी फिटनेस और वर्कलोड से जूझ रहे हैं, जिससे माना जा रहा है कि वे भी जल्द किसी एक फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं। इशांत शर्मा का नाम भी ऐसे खिलाड़ियों में शामिल है, जिनका इंटरनेशनल करियर अब आखिरी दौर में माना जा रहा है। बता दें कि इंग्लैंड दौरे के लिए इन खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं दी गई है जिससे अब इनकी वापसी और मुश्किल नजर आ रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews