DPL 2025 की शानदार शुरुआत, यहां जानिए कब और कहां देख सकते हैं मुकाबले

आज शनिवार 2 अगस्त से दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि इस बार यह टूर्नामेंट का दूसरा सीजन होने वाला है। इस खबर में हम आपको डीपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल बता रहे हैं, कब और कहां डीपीएल 2025 के मैच अब लाइव देख सकते हैं।
DPL 2025 की शानदार शुरुआत, यहां जानिए कब और कहां देख सकते हैं मुकाबले

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (DPL 2025) की शुरुआत आज शनिवार 2 अगस्त से हो चुकी है। आज पहले मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टक्कर हो रही है। इस मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि यह निर्णय उन पर ही उल्टा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है। सात ओवर में साउथ दिल्ली की टीम ने 57 रन बनाए हैं जबकि अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं। आयुष बडोनी कप्तान 25 रन बनाकर पवेलियन की ओर लौट चुके हैं।

ऐसे में आईपीएल 2025 के बाद भारत का यह एक और बड़ा टूर्नामेंट खेला जा रहा है। बड़ी संख्या में दर्शक इस टूर्नामेंट को देखने पहुंचते हैं। आप भी अगर इसे देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि आप डीपीएल 2025 के मुकाबले कहां और कब देख सकते हैं।

कब से कब तक खेले जाएंगे DPL 2025 के मुकाबले?

टूर्नामेंट के शेड्यूल की बात की जाए तो यह टूर्नामेंट 2 अगस्त से 31 अगस्त तक खेला जाएगा। बता दें कि इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को कुल दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में आउटर दिल्ली वॉरियर्स, सेंट्रल दिल्ली किंग्स, नई दिल्ली टाइगर्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स जबकि ग्रुप बी में वेस्ट दिल्ली लायंस, ईस्ट दिल्ली राइडर्स, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स, पुरानी दिल्ली सिटी शामिल हैं। डीपीएल 2025 के सभी मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। हर टीम को 10 लीग मुकाबले खेलने को मिलेंगे जबकि टॉप 4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 अगस्त को खेला जाएगा।

यहां जानिए कहां देख सकते हैं मैच

डीपीएल 2025 का पहला मुकाबला आज रात 8:00 बजे से शुरू हो गया है। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होंगे। बता दें कि अगर आप टूर्नामेंट के मुकाबले देखना चाहते हैं तो आप इसे जिओ हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा जिओ हॉटस्टार वेबसाइट पर भी इसके मुकाबले लाइव किए जा रहे हैं। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स 2 पर हिंदी में डीपीएल 2025 का टूर्नामेंट देख सकते हैं। इस टूर्नामेंट में हर्षित राणा, नितीश राणा, अनुज रावत, हिम्मत सिंह, जोंटी सिद्धू, वंशी बेदी और सिद्धांत शर्मा कप्तानी कर रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews