17 साल बाद सामने आया हरभजन सिंह और श्रीसंत का थप्पड़ कांड का वीडियो, जानिए क्यों छुपाया गया था सच?

आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें लेकर चर्चाएं देखने को मिलती हैं। हाल ही में एक 17 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, यह वीडियो हरभजन सिंह और श्रीसंत का है। दावा किया जा रहा है कि हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा था।
17 साल बाद सामने आया हरभजन सिंह और श्रीसंत का थप्पड़ कांड का वीडियो, जानिए क्यों छुपाया गया था सच?

हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच हुए थप्पड़ कांड का वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने अब हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, यह वीडियो आईपीएल का है और इसे आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी भी माना जाता है। अब इस कंट्रोवर्सी का सच सामने आया है। यह सामने आया है कि कैसे हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा था। वहीं दूसरी ओर श्रीसंत की पत्नी द्वारा ललित मोदी की आलोचना की जा रही है। उनका आरोप है कि जब दोनों खिलाड़ी इस घटना को भूलकर आगे बढ़ चुके हैं तो नाम और प्रसिद्धि पाने के लिए ललित मोदी द्वारा यह वीडियो रिलीज किया गया है।

हालांकि, अब इस वीडियो को लेकर कॉमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्ष भोगले ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, उन्होंने बताया कि आखिर 2008 में इस वीडियो को क्यों छुपाया गया था। आइए जानते हैं हर्ष भोगले ने इस घटना को लेकर क्या कहा है।

क्यों छुपाया गया यह वीडियो?

बता दें कि इससे पहले तक केवल एक ही वीडियो वायरल हुआ था जिसमें श्रीसंत को रोते हुए देखा जा सकता था। लेकिन यह वीडियो वायरल नहीं हुआ था जिसमें हरभजन सिंह द्वारा श्रीसंत को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सके। अब 17 साल बाद थप्पड़ कांड का पूरा वीडियो सामने आ चुका है। वहीं, इस घटना को लेकर हर्ष भोगले का कहना है कि दिलचस्प बात यह है कि हरभजन सिंह और श्रीसंत का यह वीडियो 17 साल बाद सामने आया है। हम में से बहुत कम लोगों ने इसे देखा था और हमने वादा किया था कि इसे सार्वजनिक नहीं किया जाएगा क्योंकि आईपीएल अपने पहले ही साल में था और उस समय यह अच्छी खबर नहीं होती।

अब कैसे आया सामने?

दरअसल, यह वीडियो ललित मोदी द्वारा पोस्ट किया गया था। ललित मोदी ने माइकल क्लार्क के साथ किए गए एक पॉडकास्ट में इस वीडियो को पब्लिक किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी इस वीडियो को पोस्ट किया था। हालांकि, दूसरी ओर हरभजन सिंह को आज भी इस हरकत को लेकर पछतावा है। हरभजन सिंह द्वारा श्रीसंत से बड़े मंच पर माफी मांगी जा चुकी है। जब हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा था तो उन्हें पूरे आईपीएल सीजन के लिए बैन कर दिया गया था। इतना ही नहीं, कुछ वनडे मैचों के लिए भी हरभजन पर बैन लगा था ताकि आने वाली पीढ़ी को यह संदेश मिल सके कि ऐसी हरकत करने पर किसी भी खिलाड़ी को बख्शा नहीं जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews