हरभजन सिंह एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में दिखाएंगे अपना जलवा, लीजेंड्स लीग के दूसरे सत्र में लेंगे हिस्सा

हरभजन सिंह एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में दिखाएंगे अपना जलवा, लीजेंड्स लीग के दूसरे सत्र में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह एक बार फिर क्रिकेट में मैदान में वापसी कर सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर में आयोजित होने वाले लिजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे सत्र में हरभजन सिंह समेत कई प्रसिद्ध खिलाड़ी नजर आ सकते हैं। हरभजन सिंह ऐसे खिलाड़ी है जिनके तेज गेंदबाजी के कारण अच्छे-अच्छे बल्लेबाज भी तंग आ जाते थे।

इस लीग का हिस्सा बनने से हरभजन सिंह काफी उत्साहित है और उन्होनें कहा ” यह मुझे मैदान पर वापस आने और खेल के इंटरनेशनल दिग्गजों के साथ खेलने लिए सुपरचार्ज महसूस करवाता है और अब मैं सितंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।”

यह भी पढ़े… दीपिका पादुकोण के हमशक्ल ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम, फोटो देखकर फैंस हो गए हैरान, कह डाली ये बात

वहीं लीग के दूसरे सीजन में 4 टीमें और 110 पूर्व क्रिकेटर हिस्सा लेने वाले हैं। हरभजन सिंह के अलावा कई पूर्व क्रिकेट भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने वाले हैं और एक बार फिर अपना जलवा दिखाने वाले हैं। इस लिस्ट में पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, यूसुफ पठान, इरफान पठान, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली, श्रीलंका के प्रसिद्ध स्पिनर मुथैया मुरलीधरन, इयोन मॉर्गन के नाम भी शामिल है।

बता दें इ इयोन मॉर्गन लिजेंड्स लीग के पहले सीजन में भी खेल चुके हैं। सीजन की शुरुआत 20 सितंबर से हो रही, जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ी अपना हुनर पेश करेंगे। यह लीग खासकर पूर्व क्रिकेटर के लिए आयोजित की जाती है। यदि आप भी पुराने क्रिकेटर के फैन हैं तो एक बार फिर पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा देखने को तैयार हो जाइए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews